9 जनवरी 2015

तीनों उग्रवादिओं को फ्रांस की पुलिस ने मार गिराया

पेरिस में १२ लोगों की हत्या में संदिग्ध अलकायदा के  दो उग्रवादी  भाइयों को फ्रांस की पुलिस ने  मार गिराया है। दूसरी घटना में , पूर्वी पेरिस स्थित केशर  सुपरमार्केट में पांच लोगों को बंधक बनाने वाले एक अन्य उग्रवादी  को भी पुलिस ने  मार गिराया।सुपरमार्केट में बंधक बनाए गए लोगों में से  कम से कम चार लोग मारे गए हैं। यह  प्रकरण पेरिस के चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे से करीब 12 किलोमीटर दूर 'दा मार्टिन एन गोइली' के एक छपाई  कंपनी में हुआ जहाँ दोनों उग्रवादी भाई छिपे हुए थे।