10 जनवरी 2015

बिल गेट्स प्रॉजेक्ट - मानव के मल-मूत्र से पानी और बिजली बनाई जाना संभव


पता लगा है कि माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने  मल-मूत्र से रीसाइकल्ड किया गया  पानी पीकर दिखाया दिया ।बिल गेट्स ने एक खास प्रॉजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए सिऐटल की कंपनी जैनीकी बायोएनर्जी के साथ सहभागिता की  है। सिऐटल की कंपनी जैनीकी बायोएनर्जी कंपनी के   साथ गेट्स ऐसा प्लांट डिवेलप कर रहे हैं, जिसके द्वारा  मानव के मल..
मूत्र से पानी और बिजली बनाई जाना संभव  हो सकेगा।  'ओमनीप्रोसेसर' नाम के इस प्लांट की संरचना और निर्माण सिऐटल की कंपनी तथा बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन संयुक्त रूप से करेगी । गेट्स  इस प्लांट के बनाने का एक कारन यह भी है, क्योंकि हर साल गंदे पानी और अन्य गंदगी से होने वाली बीमारियों से सात लाख बच्चों को  मौत से बचाया जा सके।