1 जनवरी 2015

2014 में भारत में 64 बाघों की मौत हुई


राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण अनुसार 2014 में भारत में  लगभग  64 बाघों की मौत हो चुकी है। मरने  के अलग अलग कारण रहे हैं। सरकारी संस्था की वेबसाइट टाइगर नेट के अनुसार तमिलनाडु में 14 तथा मध्य प्रदेश में 15 बाघ मरने की संख्या बताई गई है।  2010 की टाइगर गड़ना के अनुसार भारत में कुल 1706 टाइगर हैं। अभी 2014 के आंकड़े आना बाकी हैं।