30 दिसंबर 2014

भारतीय रेलवे का मालिकाना हक सरकार के पास ही रहेगा : सुरेश प्रभु

रेल मंत्री ने सुरेश प्रभाकर प्रभु ने कहा कि सभी साझेदारों को भारतीय रेलवे से कई उम्‍मीदें हैं और महाप्रबंधकों को इन उम्‍मीदों पर खरा उतरना होगा। रेल मंत्री ने कहा कि लोगों को श्रेष्‍ठ सेवाएं प्रदान करने के...
लिए कामकाज के प्रदर्शन का एक ऊंचा मानदंड तय करना होगा ताकि क्षमताओं का पूरी तरह इस्‍तेमाल किया जा सके। 

सभी क्षेत्रीय रेलवे और उत्‍पादन इकाइयों के महाप्रबंधकों के सम्‍मेलन को आज यहां सम्‍बोधित करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि वे एक श्‍वेतपत्र ला रहे हैं जो भारतीय रेलवे को आगे बढ़ाने का दृष्टिकोण होगा और एक रोडमैप तैयार करने में मददगार भी होगा।