30 दिसंबर 2014

महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की

भारतीय  क्रिकेट टीम के कप्तान  महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की।  छेह  जनवरी  से सिडनी में खेले  जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध चौथे तथा अंतिम टेस्ट में विराट कोहली भारत की कप्तानी करेंगे। वर्ष 2014 के आंकड़ों के अनुसार धोनी 20 से अधिक ब्रांड का विज्ञापन कर रहे हैं। वह प्रति वर्ष प्रति उत्पाद के लिए लगभग 13 करोड़ रुपए लेते हैं। उन्होंने 60 मैचों में कप्तानी की...
जिनमें से 27 में टीम को जीत हासिल हुई, और 18 में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 15 मैच ड्रॉ रहे।