30 दिसंबर 2014

आगरा , वाराणसी, मेरठ और कानपुर जिलों में मेट्रो रेल सेवा , RITES करेगा रिपोर्ट तैयार

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने आगरा , वाराणसी, मेरठ और कानपुर जिलों में मेट्रो रेल सेवा की शुरूआत के लिए एक फिसिबिलिटी  अध्‍ययन  करवाने का  फैसला लिया।कैबिनेट की बैठक  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई । फिसिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने का काम  केंद्र सरकार के एक संगठन राइट्स को दिया  गया है ।