--प्रदेश सरकार की योजना से बृंदावन ओर मथुरा को मिलेगी राहत
आगरा,नये
साल में राज्य के बडे और प्रमुख शहरों में बिजली का संकट दूर हो या नहीं किन्तु
धर्मिक महत्व के शहरों चौबीसों घंटे जगमग रहने की प्रवल संभाना है...मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर 8दिसम्बर को इस आशय की घोषणा की थी और अब नगर विकास विभाग से धार्मिक महत्व के नगरों की जानकारी मांगे जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
प्रदेश में जैन, बौद्ध, हिन्दू और मुस्लिमों के धार्मिक स्थल हैं। देश के साथ ही यहां पर विदेश से
भी लोग आते हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार अंतरिम रूप से फिलहाल सरकार मार्च से
नौ प्रमुख
धार्मिक स्थलों पर चौबीस घटे बिजली सप्लाई देगी। । इनमें मथुरा, वृंदावन और देवा शरीफ शामिल हैं। शासन के द्वारा यह योजना पर्यटन की व्यापक संभावनाये विद्यमान होने को दृष्टिगत कर उठाया जा रहा है।
धार्मिक स्थलों पर चौबीस घटे बिजली सप्लाई देगी। । इनमें मथुरा, वृंदावन और देवा शरीफ शामिल हैं। शासन के द्वारा यह योजना पर्यटन की व्यापक संभावनाये विद्यमान होने को दृष्टिगत कर उठाया जा रहा है।
वर्तमान में प्रदेश में बिजली के क्षेत्र में
लगातार सुधार का दौर चल रहा है।समाजादी पार्टी का मानना है कि उकी सरकार को बदहाल
हालत में प्रदेश मिला था, लेकिन इसको विकास की ओर ले जाने
की प्रक्रिया का निर्णायक दौर प्रारंभ हो चुका हैजल्दी ही सभी तहसील स्तर पर
अच्छी बिजली दी जाएगी। ट्रांसमिशन लाइनों
पर भी सुधार का काम होगा।
प्रदेश
सरकार के द्वारा हल में ही 'हर गाव बिजली, हर घर
उजाला' किताब भी प्रकाशन किया गया है। ऊर्जा विभाग से कहा
गया है कि गाव और तहसील में स्तर पर लोगों को समुचित बिजली मिले, फलस्वरूप विभाग ने उसी के अनुरूप
कार्ययोजना बनाकर काम शुरू कर दिया है। सरकार के द्वारा पूरे प्रदेश में अंडर ग्राउंड केबलिंग का काम किया
जा चुका है