सरकार ने 43 देशों के नागरिकों के लिए 27 नवम्बर 2014 को ईटीए द्वारा सक्षम, आगमन पर पर्यटक वीज़ा की हाल ही में शुरूआत की है। इससे पहले यह योजना सिर्फ 12 देशों के नागरिकों के लिए ही थी। जनवरी से नवम्बर 2014 की अवधि में कुल 24,963 टीवीओए जारी किए गए जो इससे पहले के वर्ष 2013 में 17,594 टीवीओए की तुलना में 41.9 प्रतिशत अधिक है। जनवरी से नवम्बर 2014 के बीच इस योजना के तहत जारी किए गए टीवीओए की संख्या...
इस प्रकार है- दक्षिण कोरिया(5080),जापान (4683), न्यूजीलैंड (3690), सिंगापुर (3494), फिलीपींस (3346), इंडोनेशिया (2776), फिनलैंड (990), म्यांमार (391),वियतनाम (238), कम्बोडिया (129), लक्जमबर्ग (126) और लाओस (20)।आगमन पर पर्यटक वीजा की सुविधा इस समय देश के नौ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों पर संचालित की जा रही है।
