31 दिसंबर 2014

आगरा के लोगों ने पिछले २२ साल में पहली बार देखी इतनी सर्दी

आगरा में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा ठंडा दिन रहा।  बताया जाता कि १९९२ के बाद पहली बार इतनी सर्दी पड़ी है कि जिसने  सर्दी के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। जबरदस्त कोहरा होने के कारण रेलों के समय पर  चलने में काफी बाधाएं आई।  काफी स्कूल कॉलेज भी बंद रहे।  आगरा की लोगों को   पिछले २२ साल में पहली  बार इतनी सर्दी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को 2.4  सेल्सिस न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान लगभग 10 डिग्री  सेल्सिस  रिकॉर्ड किया गया था।