-होटलों ओर संगठनों की ओर से किये गये पार्टियों के आयोजन
आगरा,शीत के भारी प्रकोप बीच भी ,हर्षोल्लास
के साथ ताज सिटी में नये वर्ष का स्वागत किया गया। घडी की सुईयां जैसे ही 12
बजे के अंक पर पहुंची शहर के सर्द शांत माहौल में अचनक पटाखों के धमाके होने लगे ओर एक दूसरे को नये साल की बधाईयां देने का क्रम शुरू हो गया। पांच सितारा हेटलों में ही...नहीं छोटे होटलों ने भी अपने गैस्टों के लिये ‘नव वर्ष ‘ की पूर्व संध्या पर अनेक मनोरंजक आयोजन किये.
महानगर
के कई क्लबों और संगठनों के द्वारा भी पार्टियां व नाच गाने के कार्यक्रम किये
गये।
सामान्य
रूप से नव वर्ष के अवसर पर दिल्ली से काफी लोग नया साल मनाने आते रहे है किन्तु
कडाके की सर्दी और कोहरे के प्रकोप से आने जाने में होने वाली कठनाईयों के कारण यह
संख्या अपेक्षाकृत कम ही रही।
ताज सिटी
एयर कनैक्टिविटी के नक्शें पर तो जरूर है किन्तु पिछले तीन दिन से कोई भी
सिविल एवियेशन की शैड्यूल्ड फ्लाइट न आ रही है और नहीं जा रही है।ग्वालियर
की ओर से आकर दिल्ली की ओर जाने वाली लगभग सभी रेलगाडियां अपने समय से विलम्ब
से चल रही हैं।बसो सहित अन्य सडक परिवहन भी सभी प्रमुख रूटो पर प्रात:9बजे से
सांय 8बजे के बीच ही संचालित हो पा रहा है।
नये साल
की शुरूआत भले ही मौसम और सुरक्षा व्यवस्था की चुनौतियों के साथहुई हो किन्तु
जनसामान्य इस साल को अच्छा मानकर चल रहा है।राजनीति से परे सोचने वाले आम नागरिकों
का मानना है कि इस साल केन्द्र और राज्य सरकारें काम धंधे के अवर बढाने की
योजनाये आगरा में लागू करेंगी। शहर की परिवहन व्यवस्था के स्वरूप में व्यापक
परिवर्तन का आम नागरिकों के लिये अधिक सुविधाजनक बनाया जायेगा।पब्लिक
पार्कों के रखाव में व्यापक सुधार लाया जायेगा।लोगों को
कार्यस्थितियों में सुधार की सबसे अधिक अपेक्षा नगर निगम से है ,जो कि बीते
पूरे साल न तो कूडा ढंग से उठवा सका और नहीं सीवर सिस्टम को ही सुचारू रख सका।