राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान में आगरा जनपद का ऐसा उदाहरण पेश करना है जिससे जनपद की सफाई व्यवस्था का प्रदेश व देश में नाम होना चाहिए, यह तभी सम्भव है जब इस कार्य को हम सभी मिलकर धरातल पर उतारेंगे। उक्त विचार मुख्य विकास अधिकारी एन.के. पालीवाल ने कलक्ट्रेट सभागार में निर्मल भारत अभियान के अन्तर्गत 23 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के सम्बन्ध में व्यक्त करते हुये कहा कि ग्राम सभाओं में पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान एवं प्रबुद्ध लोग मिलकर सफाई व्यवस्था पर चिंतन करें और सफाई तथा एकत्रित कूड़़ा फैंकने के लिए कार्य योजना को धरातल पर उतारें। उन्होंने कहा कि कूड़े को कूड़ेदान में ही डालने के लिए सभी को अपनी आदत में लाना होगा।
