- 'ताजपैक्स' रही है आगरा की डांक टिकट प्रदर्शनी
--फ्लैटलिक सोसायटी आफ आगरा के गठन से मिला था बल
![]() |
(आगरा में 'ताज पैक्स73'के अवसर पर जारी हुआ)) |
आगरा,फ्लैटली आगरा में कोई नया शौक नहीं है,हकीकत में ताज सिटी उन पहले भारतीय पोस्ट मास्टर जनरल राय बहादुर सालिग्राम जो कि राधा स्वामी धर्म के दूसरे गुरू थे का घर भी है। विश्व में पोस्ट कार्ड,मनी आर्डर,रजिटर्ड पार्सल पोस्ट शुरू...
करवाने का श्रेय इन्हीं को दिया जाता है ।
करवाने का श्रेय इन्हीं को दिया जाता है ।
पोस्टल स्टेशनरी के सबसे पुराने डाक टिकट एकत्र करने वालों में मि हैमिल्टन का नाम लिया खास उल्लेखनीय है।रायल इंडियन आर्मी के सोल्जर के रूप में एलाइड फोर्स के साथ दूसरे विश्वयुद्ध को कई देशों में लड आये थे।जहां भी गये डाकटिकट एकत्र करना नहीं भूले।इसी प्रकार की मेहनत आगरा के अपने समय के प्रख्यात डेंटल सर्जन डा एस स्वरूप ने भी की। वे भी सेना में रहे थे और डाकटिकट ही नहीं पोस्टल मैटिरियल एकत्र करना इनका शौक था।फीरोजाबाद (तब आगरा जनपद में शामिल था)के एन सी जैन,विजयनगर कालौनी निवासी रामकिशोर अग्रवाल ,आगरा में रैडक्रास मूवमेंट के फाऊंडरों में से एक डा टी सी बसुचौधरी ,फिल्म एग्जीविटर वी के शर्मा,नेवी में सेवारत रहे मि नेहरू आदि प्रमुख डाक टिकट संग्राहकों में रहे हैं।किन्तु आगरा की फ्लैटली में सबसे बडा मोड तब आया जब कि स्थानीय फ्लैटलिस्टों ने स्व एन स्वरूप डेन्टल सर्जन की अध्यक्षता में 1972 में फ्लैटलिक सोसायटी आफ आगरा का गठन किया तथा उसी साल 'फर्स्ट आगरा फ्लैटलिक एग्जीवीशन ' 'जी पी ओ आगरा' में आयोजित की।लखनऊ के बाद उस समय तक यूपी में हुई तब तक की यह दूसरी फ्लैटलिक एग्जीविशन थी।यू पी सर्किल के तत्कालीन पी एम जी ए पी मसंद इसका उद्घाटन करने लखनऊ से आये थे।
लगातार कई सालो तक ताज पैक्स हुआ आयोजन
![]() |
| ,(स्व डा एन स्वरूप डेन्टल सर्जन) |
फलैटलिस्टों के न भूले जा सकने वाले मित्र
आगरा में फ्लैटली को बढावा देने में कई महत्वपूर्ण सहयोगी रहे थे, इनमें स्व जयपाल शर्मा के नाम का खास उल्लेखनीय है।'ताज प्रेस क्लब' के जनरल सैकेट्री उपेन्द्र शर्मा के पिता स्व शर्मा एस एस पी ओ एस के कार्यालय में तैनात थे युवा फ्लैटलिस्टों से स्नेही व्यवहार रखते थे। फ्लैटलिस्टों की अर्जियों पर कई महत्वपूर्ण कार्य अधिकारियों की ओर से उन्हीं की उदार लैटर ड्राफ्टिग से संभव हुए थे। इसी प्रकार फ्लैटली की भलिभाति जानकरी रखने वाले हिन्दी पत्रकारों में स्व राजेन्द्र रघुवंशी ,नवभारत टाइम्स के संवाददाता फूल सिह शर्मा 'नीरव' अंग्रेजी पत्रकारों में तत्कालीन टाइम्स आफ इंडिया के संवाददाता नरेश बिहरी माथुर एवं प्रेस ट्रस्ट आफ इंडिया के संवाददाता टामस स्मिथ का नाम खास तौर से उस्मरणीय है। इन महानुभावों के सहयोग से आखबारों में खबरों आगरा ही नहीं बाहर के के समाचार पत्रों तक में स्थान मिला ही साथ ही खबरों की ड्राफ्टंग में भी सहयोग मिलने से उन्हें 'इफैक्टिव इंपैक्ट' वाला बनाने में खास योगदान रहता था।संयोग से अब ये सभी स्वर्गवासी हो चुके है।
जीपीओ बिल्डिग पर जारी हो चुका है विशेष डाक टिकट
![]() |
| (आगरा रीजन के पूर्व पोस्टल डायरैक्टर कर्नल उमेश वर्मा वर्तमान में आई पी एस प्रोवेशनर्स के प्रशिक्षण का दायित्व नि र्वाह कर रहे हैं) |

फ्लेटली को लम्बे समय तक उपेक्षा के बाद एक बार तब ताजगी मिली जब कि आगरा पोस्टल रीजन के डायरैक्टर पद के अपने कार्यकाल में कर्नल उमेश वर्मा ने
खास सक्रियता दर्शाई।दो फ्लैटलिक एग्जीवीशनें तो उनके कार्यकाल में ही संपन्न हुई ही साथ ही मुख्य डाक घर की मालरोड स्थित बल्डिग को हैरीटेज प्रोपर्टी घोषित किये जाने जेसा महत्वपूर्ण कार्य हुआ।फलस्वरूप डाक विभाग के द्वारा मुम्बई डाकघर की इमारत के साथ ही जी पी ओ के रूप में विख्यात आगरा की इस इमारत का डाक टिकट जारी करना पडा।'दैनिक जागरण ' के आगरा संस्करण के '25वें साल 'पूरे होने, इसी प्रकार 'नागरी प्रचारिणी सभा ,आगरा' की स्थापना के 'शताब्दी वर्ष ' के उपलक्ष्य में दो विशेष आवरण उनकी सदभावनाओं से जारी हो सके।
ताज महल पर होता है स्पेशल कैंसीलेशन
तत्कालीन केन्द्रीय संचार एवं सूचना तकनीकि मंत्री दयानिधि मारन ने 16 दिसम्बर 2004 को ताजमहल की तामीरी के 350 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष डाक टिकट दिल्ली में जारी किया था।यह कार्यक्रम आगरा में ही ताजवर्ष के कार्यक्रमों के तहत ही होना था किन्तु राज्य सरकार के असहयोग पूर्ण रवैय के कारण नहीं हो का था।इसमें सूचना एं प्रसारण मेंत्री जयपाल रेड्डी और एवं पर्यटन मंत्री रेणुका चौधरी भी उपस्थित थीं।इसी अवसर पर ताजमहल के डाकघर को खास अहमियत देने का भी फैसला हुआ था जिसके तहत इसे फर्नीचर से सुज्जित कर अधिक सुविधा जनक बनाये जाने की व्यवसथा करवो जाने की भी घोषणा हुई थी।ताजमहल का डाकटिकट तो उस साल ताजमहल के डाकघर पर उपलब नहीं हो सका किन्तु तब से अब तक ताजमहल पोस्ट आफिस पर स्पेशल कैंसीलेशन की उपलब्धता लगातार जारी है।


