15 सितंबर 2014

उमर और अखि‍लेश नहीं दे सके जनता को कोई राहत




फरूख अबदुल्‍ला के पुत्र उमर अब्‍दुल्‍ल्‍ा जम्‍मू कश्‍मीर नहीं संभाल पा रहे है, जबकि‍ श्री मुलायम सि‍ह यादव के बेटे श्री अखि‍लेश यादव लखनऊ की गद्दी पर पूरे ढाई साल तक बैठे रह कर भी यू पी की जनता के साथ इंसाफ नहीं कर पा रहे हैं।दोनों ही केन्‍द्र से ही मदद के लि‍ये झोली खोले रखने की अघोषि‍त चम्‍पि‍यनशि‍प में ' रि‍कार्ड मेकर ' से हैं।अपने यानि‍ राज्‍य के साधनों को कुप्रबंधन रोकपाने मे तो नाकाम रहे ही है,खजने को भी पूरी दरि‍यादि‍ली के साथ बोटबैंक को पुख्‍ता करने के लि‍ये खर्च करते रहने पर आमादा हैं।खानदानी राजनीति‍ज्ञों में से वर्तमान में केवल नवीन पटनायक ही सबसे अधि‍क कामयाब लगते हैं।जि‍नके नेतृत्‍व में उडीसा में भूख के खि‍लाफ लडाई का एक कामयाब चरण पूरा हो चुका है। नक्‍सलवादि‍यों से कि‍सान वि‍मुख्‍ा हुऐ है,साथ्‍ ही प्राकृति‍क आपदा से होने वाली क्षति‍यों को अति‍ सीमि‍त कर दि‍या गया है।। जम्‍मू और कश्‍मीर में तो अगले चुनाव में जनता ही सही वि‍कल्‍प श्रीनगर पहुंचा देगी कि‍न्‍तु यूपी के दुर्दि‍न जल्‍दी ही दूर हो इसके लि‍ये समाजवादी पार्टी को ही अपने में से आंतरि‍क वि‍कल्‍प ढूढना होगा।इस पूर्ण बहुमत वाले दल में एक से एक धांसू नेता हैं और इनमें से ज्‍यादातर सरकार कोअधि‍क सक्षम नेतृत्‍व देने की क्षमता रखते हैं।