भारत के बाद अब फ्रांस की राजधानी पेरिस तथा फ्रांस के अन्य शहरों में भी रिक्शो का चलन बढ़ता जा रहा है. दिनों दिन पेरिस में रिक्शों की संख्या बढ़ती जा रही है। टूरिस्टों के लिए रिक्शे पर पेरिस घूमना एक नया आकर्षण बन चुका है. पेरिस में रिक्शा ' वेलो टेक्सी ' के नाम से जाना जाता है. बहुत से टूरिस्ट अब पेरिस की मुख्य एवेनुए के अलावा छोटी छोटी सुन्दर सड़कों में रिक्शो पर घूमते मिलेंगे।जब पेरिस जैसी जगह में रिक्शे चल सकते हैं तो आगरे में भी फिर से बिना पेट्रोल से चलने वाली ईको फ्रेंडली शाही सवारी तांगा सड़कों पर दुबारा लाने पर विचार किया जा सकता है. शुरू में तांगा कुछ निर्धारित सड़कों पर चलाया जा सकता है. मुझे पूरा विश्वास है की यदि आगरे में एक 'टूरिस्ट सर्किट ऑन तांगा' बनाया जाय तो विदेशी टूरिस्ट आगरे का कुछ और अधिक आनंद ले सकेंगे। तांगे शुरू करने में कुछ परेशंनियां अवश्य आएंगी। किन्तु थोड़े प्रयासों से इसका दुबारा चलन हो सकता है खासतौर से टूरिस्टों के लिए यह शाही सवारी आकर्षण का एक नया केंद्रे बन सकती है
13 सितंबर 2014
पेरिस में रिक्शो का बढ़ता चलन, आगरे में भी एक 'टूरिस्ट सर्किट ऑन तांगा' बनाया जाय