23 अगस्त 2014

मानसून अब अपने अंति‍म चरण में पर नही हुआ जलसंरक्षण

आगरा,मानसून अब अपने अति‍म चरण में है कि‍न्‍तु प्रदेश के अन्‍य भागों की तरह ही आगरा में भी जलंरक्षण की योजनायें जहां की तहां रह गयी हैं। पूरे एक साल में एक भी नये जलाशय का नि‍र्माण सरकार नहीं करवा सकी है।मनरेगा के माध्‍यम से जो थोडा बहुत काम होता भी था अब पूरी तरह से बन्‍द है।पुराने तालाब भी गाद और मि‍ट्टी से भरे हुए हैं।
जल नि‍गम और आगरा वि‍कास प्राधि‍करण इस मामले में अपनी कोई भूमि‍का नि‍ र्वाहन नहीं कर सके है।सबसे महत्‍वपूणर् है कि‍ जल रि‍चार्ज के लि‍ये जो भी बैठकें अब तक हुई हैं उनमें लि‍ये गये नि‍र्णयों पर क्रि‍यान्‍वयन के बारे में कभी पुि‍र से वि‍चार नहीं हुआ।