9 सितंबर 2014

आगरा का एक और छिपा, खतरों से खेलता ' हैरीटेज ' आकर्षण : बिजली के तारों का जंगल

बिजली के तारों का जंगल आगरा का अपने आप में ' हैरीटेज ' बढाने वाला एक खास (साइलेंट फीचर ) आकर्षण है।1923 में आगरा में पोहि‍या घाट के रास्‍ते टीले पर होकर बि‍जली आयी थी और तब इसके अधि‍कतम उपयोग करने के लि‍ये लोगों को प्रेरि‍त कि‍या जाता था ,जबकि‍ अब इसकी बचत के लि‍ये। आगरा में बि‍जली प्राईवेट कंपनी मार्टि‍न बर्न द्वारा लाई गयी थी। फि‍र कई दशक तक पावर कार्पोरेशन और उसके स्‍पेशल परपज व्‍हैकि‍ल दक्षि‍णांचल के नियंत्रण में रही अब फि‍र से प्राइवेट हाथो में है।