अब तक की सबसे बडी हाईटेक रैली होगी
मोदी की
आगरा: भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री
पद के घोषित उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की आगरा में हो रही रैली के अवसर पर समूचा ताज सिटी भाजपा के रंग में रग गया है।
आयोजन स्थल कोठी मीना बाजार के मैदान सहित
महानगर के समस्त प्रमुख मार्ग पार्टी के झंडे बैनरों से पट गये हैं। मोदी आगरा में
कुछ खास घोषणायें करते हैं या फिर केवल कांग्रेस पर आकृमण तक ही सीमित रहते हैं यह
तो समय ही बतायेगा , किन्तु इतना तय है कि पिछले कई सालो के बाद का यह सबसे बडा
राजनैतिक आयोजन है। अगर रैली को डायरैक्ट टैलीकास्ट करने की व्यवस्था संभव हो
गयी तो यह अब तक का पहला हाईटैक आयोजन होगा।
रैली काे लेकर सबसे अधिक चर्चित कार्यक्रम है मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी विधायक संगीत सोम और
सुरेश राणा का नरेन्द्र मोदी के द्वारा अपने मंच से सम्मान किया जाना। ये दोनों
विधायक यूपी में बीजेपी के असरदार नेता माने जाते हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद
यूपी में रोष की लहर दौड़ गई थी।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के
मुताबिक, चार्जशीट में सपा, बसपा और कांग्रेस के किसी
कार्यकर्ता या मुस्लिम को शामिल न करना यूपी सरकार की मंशा बताता है। इसके लिए
भाजपा बड़े पैमाने पर मुहिम भी चलाएगी। प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार जिस तरह गलत ढंग
से रासुका लगा कर उन्हें बदनाम किया गया, उसका विरोध करते हुए हम
उनका सम्मान करेंगे।
