सरदार पटेल की प्रतिमा के लिये सत्तर सौ किलो लोहा जुटाने को संकल्प
आगरा: प्रख्यात समाज सेवी एवं विकलांगों की सेवा के लिये आगरा में खास पहचान
रखने वाले विशनू कपूर लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा ‘स्टेच्यू आफ यूनिटी’ सत्तर सौ किलो लोहा गुजरात को
भेजेंगे। अपने स्तर से दिये जाने वाले इस लोहे क अलावा सत्तर सौ किलो लोहा वह जनता
के सहयोग से जुटायेंगे।
अपने सत्तर वे जन्म दिवस के अवसर पर इस सकल्प की जानकारी देते हुए श्री कपूर
ने मीडिया को बताया कि वह सरदार पटेल से
बेहद प्रभावित रहे हैं। देश के पहले ग्रह
मत्री एवं उप प्रधान मत्रीं के रूप में सरदार साहब की जो भूमिका देश के एकीकरण को
लेकर रही है , उसे राजनैतिक चश्में से नहीं देखा जानाचाहिये।
उल्लेखनीय है कि सरदार की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर
को गुजरात के
मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नर्मदा तट पर -स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण कार्य
का शिलान्यास करते हुए कहा था कि भारत को श्रेष्ठ बनाने के लिए एकता की शक्ति से
जोड़ने का यह अभियान है। हमारी विविधता में एकता ही इस भारत की विशेषता है।
श्रेष्ठ भारत की एकता का यह स्मारक दुनिया में भारत का वैश्विक प्रभाव खड़ा करेगा।सरदार सरोवर बांध के निकट बनने जा रही यह प्रतिमा १८२ मीटर की तथा अब तक की प्रतिमाओं में विश्व में सबसे ऊंची होगी। इस प्रतिमा
के लिये लोहा जुटाने को देश भर के संगठनों से आह्वाहन किया गया है। गुजरात के बाहर
अब तक केवल भाजपा के द्वारा ही इसके लिये समितियां गठित कर प्रयास प्रारंभ किये
गये है। आगरा में श्री कपूर अब तक अकेले एसे व्यक्ति है जो भाजपा के सदस्य न होने
के बावजूद प्रतिमा के लिये लोहे का योगदान देने को आगे आये हैं।