21 नवंबर 2013


अवनति‍ के रास्‍ते से उबरने को भाजपा के साथ आयें:मोदी
   आगरा, भारतीय जनता पर्टी प्रदेश के वि‍कास को अवनति‍ के रास्‍ते से उबार कर आर्थि‍क रूप से संपन्‍न और सदभावना वाला राज्‍य बनाये जाने के लि‍ये कार्य करेगी, यह कहना है , भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार , गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का जो कि‍ गुरुवार को आगरा में कोठी मीना बाजार में पार्टी के द्वारा आयोजित विशाल शंखनाद रैली को सम्‍बधि‍त कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस को विघटनकारी पार्टी करार देते हुए कहा कि कांग्रेस की दि‍शवि‍हीन राजनीति‍ से ही सपा और बसपा जैसी जातीय राजनीति‍ करने वाली क्षेत्रीय पार्टि‍यों का आस्‍ति‍त्‍व संभव हुआ है।
मोदी ने कहा कि सपा और बसपा ने जहां एक ओर कांग्रेस के चरित्र को अपनाया वहीं दूसरी ओर और उसमें अपना रंग भी भर दिया। अब इन तीनों के बीच आपस में ही  स्पर्द्धा चल रही है।

उन्‍होंने  ने पर्यटन, एयरपोर्ट, पानी और आलू से सम्‍बन्‍धि‍त स्‍थानीय मुद्दों कोउठाते हुए कहा कि‍  गुजरात में पानी की जरूरत पूरीकर ली गयी है और आलू की उपलब्‍धता को लेकर बनी रहने वाली अनि‍श्‍चत्‍ता समाप्‍त हो चुकी है।। उन्होंने भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के मुद्दे उठाते हुए जनता से सवाल पूछने की शैली में प्रदेश की सपा सरकार पर कडे कटाक्ष कि‍ये।
  मोदी ने अखिलेश यादव सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में सपा प्रमुख के खासमखास लोगों के यहां 24 घंटे बिजली चल रही है, मगर आम जनता को यह नसीब नहीं।

मोदी ने कहा कि प्रदेश के बीस हजार मेगावाट से ज्यादा बिजली उत्पादन वाले कारखाने बंद पड़े हैं
 श्री मोदी चार्टर प्लेन से सिविल एयरपोर्ट पहुंचे, उनकी अगवानी के लिए तमाम बड़े भाजपा नेता वहां पर मौजूद थे। मोदी के आने से पहले ही अस्‍सी हजार व्‍यक्‍तयों को अपने समाने की क्षमता वाला कोठी मीना बाजार मैदान तकरीबन भर गया था।
मोदी के मंच पर आने से पूर्व मुजफ्फर नगर के भाजपा विधायक संगीत सोम और सुरेश राणा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सम्मानित किया। तीसरे सम्मानित कि‍ये जाने वाले वाले डॉ.संजीव बालियान के न पहुंच पाने पर उनकी ओर से दुर्जन सिंह ने सम्मानित प्राप्‍त कि‍या।
    रैली में मंच पर अमित शाह, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, लालजी टंडन, रमापतिराम त्रिपाठी, राजनाथ सिंह, स्वतंत्र देव सिंह, कल्याण सिंह, विनय कटियार, सूर्यप्रताप शाही,जि‍ला अध्‍यक्ष अशोक राणा,वि‍धायक जगन प्रसाद गर्ग, योगेन्‍द्र उपाध्‍याय समेत प्रमुख भाजपाई मौजूद थे।