12 नवंबर 2016

पुराने नोटों पर रोक लगाने से क्या काला धन प्रणाली में दुबारा वापस नहीं आएगा - केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि  500 और 1,000 रुपए के पुराने नोटों को रोकने   की जानकारी भाजपा के लोगों को पहले ही थी। इसी कारण  जुलाई से सितंबर तक बैंकों में काफी तादाद में  रुपया जमा हुआ था। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री की घोषणा से जिन लोगों को दिक्कत हुई  है वह है  आम आदमी जो परेशानी से रोजाना  अपनी रोटी रोज़ी कमाता है।  केजरीवाल का कहना है कि पुराने नोटों पर रोक लगाने  से काला धन प्रणाली में वापस नहीं आएगा यह वास्तविकता से परे है। अरविंद केजरीवाल ने इसे आम नागरिक  की छोटी बचत पर सर्जिकल स्ट्राइक  बताया। किसानों, रिक्शाचालकों, दुकानदारों और मज़दूरों को इस परिवर्तन से बहुत नुकसान हुआ है। पैसे वाले और काले धन वाले लोग तो कोई न कोई तरीका निकाल ही लेते हैं। बताया जाता है  जैसे  काले धन वाले लोग 60,000 रुपए प्रति तोला की कीमत पर नकदी देकर सोना खरीद रहे हैं।