18 जुलाई 2016

भारत में सबसे ज्यादा टूरिस्ट आकर्षित करता ताजमहल, प्रवेश टिकटों से 75 करोड़ रुपये की कमाई

आगरा। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने लोकसभा में बताया कि आगरा का ताजमहल भारत में सबसे ज्यादा टूरिस्ट आकर्षित करता है। पिछले तीन वर्षों में बेचे गए टिकटों और अन्य भुगतान सेवाओं से ताजमहल द्वारा 75 करोड़ रुपये की कमाई प्राप्त हुई। इसमें से पिछले तीन वर्षों के दौरान  11 करोड़ रुपये ताजमहल और इसके परिसर  के  संरक्षण, रखरखाव और पर्यावरण विकास पर खर्च किये गए।महेश  शर्मा ने इस बात से स्वीकार किया कि ताजमहल में कुछ स्थानों पर संगमरमर की सतह का रंग उड़ना या पीला होना प्राक्रितिक कारणों  की वजह से हुआ  है।