12 अक्तूबर 2015

नितीश और लालू के धोखे से नाराज मुलायम ने भाजपा की तारीफों का पुलंदा बांधा

लखनऊ - समाजवादी पार्टी के नेता  मुलायम सिंह यादव  भविष्यवाणी करने में नहीं चुके  कि बिहार में भाजपा की लहर है और प्रदेश के  लोग यहाँ की राजनीति में परिवर्तन  चाहते हैं।  मुलायम  ने  कहा कि हवा भाजपा  के पक्ष में है।  समाजवादी पार्टी के नेता ने कहा कि हम चाहते हैं कि बदलाव हो। उन्होंने   भाजपा के अच्छे कामों की प्रशंसा  भी की.मुलायम सिंह के इस बयान ने  राजनीति को  नयी दिशा दी  है।  इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सपा नेता  की तारीफ की थी।  बिहार विधानसभा चुनाव में मुलायम ने भाजपा की तारीफ कर दी है.सपा नेता  मुलायम सिंह  का यह बयान भाजपा का मनोबल बढ़ाएगा।