split start in yogi govt लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
split start in yogi govt लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

2 जुलाई 2017

उ प्र की योगी सरकार में बगावत की भनक सुनाई देने लगी

( विकलांग कल्याण  मंत्री ओम प्रकाश राजभर )
उत्तर प्रदेश की  योगी सरकार में बगावत की भनक नजर आने लगी है। इसमें चर्चा है दो नामों की। भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल  भारतीय समाज  पार्टी के अध्यक्ष  सुहेलदेव और प्रदेश के विकलांग कल्याण  मंत्री ओम प्रकाश राजभर। बात यहाँ तक पहुंच गई है कि राजभर ने  हजाज़ीपुर में चार जुलाई को मुख्यालय पर धरना देने की घोषणा कर दी है। उनका योगी सरकार पर अनदेखी का आरोप है। उनका कहना है कि मैं  उत्तर प्रदेश  सरकार में मंत्री पद पर हूँ किन्तु  गाज़ीपुर जिले में सरकारी अफसर मेरी बात पर गौर तक नहीं करते हैं। जब अफसर मेरी बात तक नहीं सुनते तब वे पार्टी के कार्यकताओं की बात कैसे सुनेंगे।