gujarat local bodies election लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
gujarat local bodies election लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

29 नवंबर 2016

भ्रष्‍टाचार के विरुद्ध जनता मोदी के साथ, गुजरात स्‍थानीय चुनावों में मिली भारी जीत

गुजरात  स्‍थानीय चुनावों में भाजपा को  बड़ी जीत  मिलने से यह बात साफ़ हो गई लोग  विकास और राजनीति में प्रधानमंत्री पर पूरा  भरोसा  करते हैं । वापी नगरपालिका चुनाव में 44 में से 41 सीटें और  सूरत के कनकपुर- कनसाड़ नगरपालिका में 28 में से 27 सीटों पर भाजपा ने जीत हांसिल की है। इस जीत के बाद नरेंद्र मोदी ने कहा  भाजपा की यह  जीत दिखाती है कि लोगों का विकास की राजनीति में भरोसा अटूट है। मोदी ने कहा इन चुनाव के परिणामों से साफ़ हो गया कि देश की जनता  भ्रष्‍टाचार के खिलाफ लड़ने में मेरे साथ है। पार्टी के  कार्यकर्ताओं, चीफ मिनिस्टर  विजय रुपानी तथा जीतू वघानी को  ट्विटर पर सन्देश देते हुए नरेन्द्र मोदी ने उनके कार्य की सरहाना की।