closure of the old notes लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
closure of the old notes लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

12 दिसंबर 2016

सरकार की नजर है बैंकों में की जा रही गड़बड़ियों पर, बख्शूंगा नहीं - मोदी

500 और 1000 के पुराने नोटों की बंदी के बाद कालेधन को सफेद करने में बैंकों ने छिपकर नया काला धंधा शुरू कर दिया है।आयकर विभाग और पुलिस के द्वारा घरों और ऑफिसों में नॉन स्टॉप छापे जारी हैं। एक छापे में जयपुर से करीब दो करोड 48 लाख रुपये नकद और 2 किलो सोना जब्त किया गया है। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर छह यात्रियों से 16 किलो सोना बरामद किया गया है। कालेधन को सफेद करने  मदद कर रहे बैंक अधिकारियों पर  सरकार द्वारा पूरी तरह से   शिकंजा  लगा दिया गया  है। नरेद्र मोदी सरकार ने इस तरह के लोगों को  चेतावनी दी है कि उन्हें बक्शा नहीं जायेगा। उन्होंने  कहा  कि बैंकों में की जा रही गड़बड़ियों पर सरकार की पूरी  नजर है और जो लोग ये सोचते हैं कि वो पिछले दरवाजे से कुछ कर लेंगे उन्हें पता नहीं कि हमारी  सरकार ने पिछले दरवाजे पर भी कैमरे लगाए हुए हैं, ये सब लोग पकड़े जाएंगे,वो किसी भी हालात में बच  नहीं सकते हैं।