उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अधिकारियों की क्लास ले रहे हैं। योगी आदित्यनाथ एक्शन वाले चीफ मिनिस्टर नज़र आ रहे हैं। वह प्रदेश में अधिकारियों की बिगड़ी हुई पुरानी आदतों को बदलने के लिए कटिबद्ध नज़र आ रहे हैं। वह अचानक किसी भी दफ्तर में जाकर उसकी चेकिंग कर देते हैं। हाल ही में वह सचिवालय भवन में पहुंचे और वहां एक-एक कमरे की व्यवस्था का निरीक्षण किया। वहां गंदगी देखकर काफी दुखी हुए और उन्होंने तत्काल एक्शन लेते हुए सरकारी दफ्तरों और स्कूल-कॉलेजों में पान-गुटखे और तंबाकू के सेवन पर और पॉलिथीन पर भी रोक लगाने के आदेश दे दिए। मुख्यमंत्री के एक्शन में आने के साथ ही अब मंत्री भी एक्शन में आ गये हैं। प्रदेश के एक मंत्री उपेंद्र तिवारी भी अपने दफ्तर के बाहर गंदगी देखकर काफी नाराज़ हुए और अपने हाथ में झाडू लगा डाली। जिससे पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। प्रेदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी अपने विभाग का अचानक दौरा किया और अधिकारियों को तेजी के साथ फाइलों को निबटाने का निर्देश दिया।
UP Govt लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
UP Govt लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
23 मार्च 2017
21 मार्च 2017
उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी राजनीतिक नियुक्तियां रद्द कीं
उत्तर प्रदेश में भाजपा की नई सरकार ने प्रदेश के विभिन्न विभागों, निगमों, परिषदों और सहकारी समितियों के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, सदस्यों या सलाहकारों के रूप में गैर सरकारी नियुक्तियां रद्द कर दी हैं।अखिलेश यादव की पूर्व सरकार ने लगभग 100 इस तरह की गैर-सरकारी नियुक्तियां की थीं। इनमें से कई ने सपा सरकार के सत्ता से जाते ही त्यागपत्र दे दिया था। मुख्य सचिव राहुल भट्नागर ने अपने आदेश में सभी संबंधित सचिवों से ऐसे लोगों को हटाने से संबंधित त्वरित कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।माफियाओं, जघन्य अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ कार्रवाई और आपराधिक मांमलों की लंबित जांचों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के पुलिस को निर्देश दिये गये हैं। सरकार ने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि वे पूरे राज्य में
17 जून 2016
उ प्र में 26 आई ए एस अधिकारीयों के तबादले
प्रदीप भटनागर बने प्रमुख कृषि सचिव
![]() |
| ( प्रदीप भटनागर नए कृषि प्रमुख सचिव ) |
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने २६ आई ए एस अधिकारीयों के तबादले किये हैं। इन तबादलों में प्रमुख सचिव, सचिव, आयुक्तों, जिलाधिकारियों और विशेष सचिवों सहित 26 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं । इसके अलावा, 85 पीसीएस अधिकारियों का तबादला भी किये गए हैं । प्रदीप भटनागर आयुक्त आगरा को प्रमुख सचिव कृषि बना दिया गया है, जबकि चंद्रकांत आयुक्त आजमगढ़ को आगरा के आयुक्त रूप में स्थानांतरित कर दिया गया है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)


