Salary one Dollar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Salary one Dollar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

13 नवंबर 2016

आक्रामक भाषा बोलने वाले ट्रम्प की भाषा में आ रही है नरमी

अरबपति राष्ट्रपति  ट्रम्प लेंगे  सिर्फ एक डॉलर तनखा

अरबपति नवनिर्वाचित अमरीकी  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प  ने सिर्फ एक डॉलर तनखा लेने की घोषणा की। इस बात की घोषणा डोनाल्ड ट्रम्प अपने चुनाव प्रचार में पहले ही  कर चुके थे और अब उनका कहना है की अब वह अपने वचन पर अमल कर रहे हैं। अमरीकी राष्ट्रपति को 400,000 डॉलर का वेतन दिया जाता है। उन्होंने राष्ट्र्पति के पद पर मिलने वाली छुटियों को भी न लेने की घोषणा की। वह अमरीकी टीवी चेनल पर इंटरव्यू दे रहे थे। इंटरव्यू के  दौरान ही उन्होंने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा  कि मेरे विचार से मुझे एक डॉलर वेतन लेकर नियम का पालन करना है, इसलिए मैं साल में बतौर वेतन एक डॉलर लूंगा। चुनाव प्रचार में कठोर और दिल को चुभानेवाले  शब्दों का प्रयोग करने वाले नए राष्ट्रपति की भाषा  अब बदलती नज़र आ रही है। उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की कि हम स्वास्थ्य की देखभाल "हेल्थकेयर" के लिए महत्वपूर्ण  काम करेंगे।