नोटबंदी के कारण मोदी सरकार की कड़ी आलोचना के कारण सरकार ने 500 रुपये के पुराने नोट 15 दिसंबर तक इस्तेमाल किये जाने की घोषणा की है । जबकि 1000 रुपये के नोटों के चलन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। भारतीय अर्थ व्यवस्था में पांच सो रुपये के नोटों का दैनिक जीवन में बहुत महत्व है। सरकार की घोषणा अनुसार 15 दिसंबर तक लोग पेट्रोल पंप, सरकारी अस्पताल, ट्रेन, मेट्रो, हवाई यात्रा, मिल्क बूथ, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, बिजली बिल, पानी बिल, स्थानीय निकाय के बिल व टैक्स, फार्मेसी, सिलेंडर, रेलवे कैटरिंग, स्मारकों के टिकट, कोर्ट फीस, सहकारी स्टोर, सेंट्रल और स्टेट कॉलेजों में दिए जाने वाले भुगतानों में 500 रुपये के पुराने नोटों का प्रयोग कर सकेंगे । नोटबंदी से सम्बंधित सरकार को कई अच्छे सुझाव भी मिले हैं जिन पर विचार विमर्श के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए जायेंगे ।
Notes of five hundred लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Notes of five hundred लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
24 नवंबर 2016
13 नवंबर 2016
पांच सौ रूपये के नए नोट भी से सर्कुलेशन में आए
वित्त मंत्रालय की घोषणा अनुसार बैंकों द्वारा नोट बदलने की लिमिट को 4000 से बढ़ाकर 4500 रुपए प्रतिदिन कर दिया गया है। साथ ही एटीएम से ड्रा करने की लिमिट बढ़कर 2500 रुपए प्रतिदिन हो गई है। पांच सौ रूपये के नए नोट भी रविवार से सर्कुलेशन में आ गए हैं। वित्त मंत्रालय अनुसार 3 लाख करोड़ रुपए के पुराने नोट चार दिनों में बैंकों में बदले जा चुके हैं।10 हजार रुपए बैंक चेक द्वारा रोशन निकालने की सीमा को भी समाप्त कर दिया गया है।सरकारी पेंशन पाने वालों की सुविधा के लिए के लिए वार्षिक लाइफ सर्टिफिकेट दाख़िल करने की डेट लिमिट नवंबर से बढ़ाकर 15 जनवरी, 2017 कर दी गई है।
गोल्डन ट्राइंगिल का टूरिस्ट ट्रेड ठप होने के कागार पर
आयकर छापों की चर्चाओं का असर शुरू, बरोजगारी ने पैर पसारा
आगरा, सरकार या उसके किसी विभाग का इकबाल जनता में होना एक अच्छी बात है किन्तु उसकी ताकत के आधार पर जनता को प्रताड़ित करने या फिर हालातों का दुरोपयोग करने का प्रयास खुद सरकार के लिये गंभीर रूप से शोचनीय है। आयकर छापों के नाम पर आगरा, जयपुर और दिल्ली में चल रहा अफरा--तफरी का दौर भी इसी प्रकार का मामला है। 'गोल्डन ट्राइंगिल' के रूप में प्रख्याात देश के सबसे महत्वपूर्ण इन पर्यटन प्रधान शहरों में पांच सौ और एक हजार के नोटों के अचानक बन्द हो जाने से पर्यटकों के साथ कारोबार करने
सदस्यता लें
संदेश (Atom)


