Colour of Taj Mahal becoming green लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Colour of Taj Mahal becoming green लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

1 मई 2018

उच्चतम न्यायालय को ताजमहल का रंग हरा होते जाने पर गहरी चिंता

उच्चतम न्यायालय ने  ताजमहल का रंग भूरा और हरा होते जाने  के कारण केंद्र सरकार से उचित कदम उठाने की मांग की है।  न्यायमूर्ति मदन बी लोकूर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता ने कहा ताजमहल को नुकसान से बचाने के लिए विदेशी  विशेषज्ञों की  भी मदद ली जा सकती है। सुप्रीम कोर्ट  लगातार ताजमहल और इसके आसपास के इलाकों की गतिविधियों की निगरानी कर रहा है। उच्चतम न्यायालय  ने ताजमहल  का मूल रूप बहाल करने के लिए तत्काल  कदम उठाये जाने की मांग की है। अतिरिक्त सालिसीटर जनरल एएनएस नाडकर्णी ने  कहा कि ताजमहल का प्रबंधन पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को करना होता है।