यूरोपीयन फिल्म मार्केट (ईएफएम) के निदेशक मैथिजिस राउटर नोल ने बर्लिन अतंर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव 2019 में भारतीय पवेलियन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भारत में फिल्म निर्माण को आसान बनाने की सरकार की नई नीति, फिल्म सुविधा केन्द्र की स्थापना, फिल्म शूटिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु वेबपोर्टल के शुभारंभ और सिनेमैटोग्राफी एक्ट में संशोधन के जरिए फिल्म पाइरेसी को रोकने की सरकार की कोशिशों के बारे में बताया गया ।
मिशन उप-प्रमुख सुश्री परमिता त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में फिल्म शूटिंग की संभावनाओं को और उजागर करने सहित इफ्फी
