-नीरज वाजपेयी
चौदह देशों ने स्मार्ट शहरों को बनाने में रूचि दिखाई है। इनमें अमरीका, जापान, चीन, सिंगापुर, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैण्ड, स्वीडन, इजरायल, तुर्की और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। अभियान के अतंर्गत, उन्नत शहरी वातावरण आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा जिससे बढ़े हुए रोजगारों और आजीविका अवसरों के माध्यम से गरीबों को लाभ मिलेगा।
चार्ल्स कोर्रिया ने कहा था, ''भारत के शहरों में से सर्वाधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि यहां हमें विश्व प्रसिद्ध शिल्पकार मिलते हैं।'' निकट भविष्य में भारत के व्यापक मानचित्र पर स्मार्ट शहरों के उभरने के बाद वह अपने इस धारणा के प्रति और अधिक आश्वस्त हो गए होते। अफसोस ! उनका देहांत हो चुका है। परियोजना को पूरा करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं, ताकि विकास एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए इस महत्वपूर्ण पहल को साकार रूप दिया जा सके
