शौचालय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शौचालय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

4 जुलाई 2015

घर में शौचालय के आभाव से नौ जवान युवती खुशबू ने लगाई फांसी

झारखंड के दुमका में  एक युवती ने घर में शौचालय नहीं होने के कारण आत्महत्या कर ली।  बीए पार्ट वन की छात्रा खुशबू द्वारा  अपने घर में ही फांसी लगाने का कारण घर में टॉयलेट न होना था । इस घटना से  पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और जब मौके पर पुलिस पहुंची तो खुशबू की मां ने चौंकाने  वाला कारण उजागर किया ।
खुशबू की मां कहना है कि खुशबू को रोज आधा किलोमीटर दूर शौचालय के लिए जाना पड़ता था और इससे वह  काफी परेशान थी। वह अपने माँ बाप से  रोज शौचालय बनाने की जिद करती थी। किन्तु  गरीबी के कारण वो खुशबू की   मांग पूरी नहीं कर पाए और खुशबू ने आत्महत्या कर ली। इस सम्बन्ध में पुलिस ने बयान दर्ज

30 जून 2015

देश के सभी स्कूलों में शौचालय का निर्माण , अपने इस वादे को कैसे पूरा करेंगे

 स्कूलों में शौचालय 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले की प्राचीर से देश को दूसरी बार संबोधित करने में केवल दो महीने बचे हैं, जहाँ से पिछले वर्ष देशवासियों से साल में कम से कम एक स्कूल में सफाईकरने के आग्रह के साथ महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की घोषणा करते हुए उन्होंने वादा किया था कि देश के सभी स्कूलों में शौचालय का निर्माण कराया जाएगा औरवे अपने इस वादे को कैसे पूरा करेंगे इस पर सब की नजरें टिकी हैं।
             श्री मोदी ने समाचार एजेंसी यूनीवार्ता को हाल में दिये साक्षात्कार में कहा कि स्वच्छ भारत अभियान शुरू हो चुका है और अब स्वच्छता तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव मेंदेश के गरीबों की काम करने की क्षमता प्रभावित नहीं होगी। हमने सभी स्कूलों में शौचालय बनवाने के लक्ष्य के साथ इस अभियान का आगाज कर दिया है, जिसे अगले कुछ महीनों मेंपूरा कर लिया जाएगा।