शिकायत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शिकायत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

10 सितंबर 2017

उत्तर प्रदेश में शिकायत सीधे आॅनलाइन दर्ज कराई जा सकेगी - योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने जनता की शिकायतों का तेजी से निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जनसमस्याओं का उसी स्तर पर निस्तारण किया जाए, जिस स्तर पर निस्तारण अपेक्षित है। उनके निर्देशों के क्रम में राज्य सरकार ने जनसुनवाई प्रणाली (आई0जी0आर0एस0) पर आम जनता के लिए नई सुविधा उपलब्ध करायी है। अब जनता सीधे जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ अन्य जनपद स्तरीय, तहसील स्तरीय, ब्लाॅक व थाना स्तरीय अधिकारियों के पास अपनी शिकायत सीधे आॅनलाइन दर्ज करा सकेगी। इस नई व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।