भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

16 मार्च 2017

एक बिलकुल नया चेहरा होगा उत्तर प्रदेश में इस बार

कौन बनेगा उत्तर प्रदेश का  मुख्य मंत्री। प्रदेश में ही नहीं पुरे देश में यह गर्म विषय है। केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के नामों का  इस पोस्ट के लिए लोगों की जवान पर ज्यादा सुनाई दे रहा है। नरेंद्र मोदी और  अमित शाह  2019 के आम चुनावों का ध्यान रखते हुए उत्तर  प्रदेश के मुख्यमंत्री पद  के किये एक  ऐसे व्यक्ति को पेश करने की कोशिश कर रहे हैं जो सर्वमान्य हो और पार्टी लाइन के साथ विकास के एजेंडे को आगे बड़ा सके। चर्चा यह भी है नरेंद्र मोदी एक बिलकुल नया चेहरा उत्तर प्रदेश में लेकर सबको चकित करने वाले हैं। बताया जाता है इस बार प्रदेश का मुख्यमंत्री एक  कम  उम्र  का नोजवान होगा। क्योंकि उत्तर प्रदेश की जनता एक नया चेहरा देखना चाहती है जो कि प्रदेश का विकास और आधुनिकीकरण तेजी से कर सके। 

14 मार्च 2017

मुख्यमंत्री पद के लिए केशव प्रसाद मौर्य के नाम की चर्चा जोरों पर


भाजपा  उत्तर प्रदेश में  कम आयु का अगला  मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी चर्चा में है। उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री के नाम के चयन को लेकर भाजपा में निर्णय लेना आसान नहीं पड़ रहा है। यह कठिन काम  भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के ऊपर सौंपा गया है।  नये मंत्रिमंडल में भाजपा  कई  नये चेहरे भी लाना चाहती है।  श्रीकांत शर्मा व स्वाति सिंह के नामों की भी चर्चाएं जोरों पर हैं। बताया जाता है कि भाजपा के प्रदेश  अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी से  मिलने भी गए। 1 9 6 9 में  इलाहाबाद के कौसांबी जिले के सिराथु में पैदा हुए  मौर्य ने इलाहाबाद  में हिंदी साहित्य का अध्ययन किया। कृषि परिवार से सम्बन्ध रखने वाले  केशव प्रसाद मौर्य ने अपने बचपन के दौरान चाय और समाचार पत्र भी बेचा करते थे। उत्तर प्रदेश में लंबे समय बाद भाजपा ने  सत्ता में वापसी की है।