पूर्व मुख्यमंत्री लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पूर्व मुख्यमंत्री लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

19 जनवरी 2018

फिर से लौट आया जंगल राज उत्तर प्रदेश में - अखिलेश यादव

लखनऊ। कानून और व्यवस्था में सुधार करने का दावा करने वाली भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में  जंगल राज फिर से  वापस आ गया है। मथुरा के हादसे  में मारे गए बच्चे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि
वहां पुलिस ने वर्दी में गुंडो के रूप में कार्य किया। यादव ने कहा  पुलिस को सड़क पर कहीं नहीं देखा जा सकता है जिसके कारण महिलाओं के खिलाफ अपराध में वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने 'यूपी 100' और '1090 महिला पॉवरलाइन' शुरू कर दी थी जिससे महिलाओं को सुरक्षा देने में काफी मदद मिली।भाजपा सरकार पर ताना करते  हुए, अखिलेश ने कहा  कि सरकार से कोई क्या उम्मीद कर सकता है जहां डीजीपी का पद लगभग एक हफ्ते तक खाली है।