( राजीव सक्सेना )
आगरा।ताजमहल के संरक्षण के लिए विशेषज्ञों व पर्यावरणविदों की विशेष बैठक में पर्यटकों की संख्या के नियंत्रण पर खास महत्व दिया गया। उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन रिट याचिका के पारित आदेशानुक्रम में ताज ट्रोपेजियम क्षेत्र का विस्तृत प्लान बनाये जाने हेतु प्राधिकारण की यह बैठक आगरा के आयुक्त के0 राममोहन राव की अध्य्क्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें ताज का तीन-चार सौ वर्षो तक परिरक्षण व संरक्षण करने हेतु विजन डाक्यूमेंन्ट बनाने के लिए अधिकारियों, विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों तथा पर्यावरणविदों के साथ वार्ता कर उनके बहुमूल्य सुझाव प्राप्त किए गए।

श्री राव ने निर्माण स्थलों पर धूल से हो रहें वायु प्रदूषण के दृष्टिगत पानी छिड़काव आदि की व्यवस्था न करने वाली कार्यदायी संस्थाओं के विरुद्ध जुर्माना लगाये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे स्थलों पर ’’डस्ट कन्ट्रोल सिस्टम’’ भी लगाया जाए।