तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी विजयभास्कर के यहाँ छापे में करीब चार करोड़ रूपये की कैश राशि और लगभग 85 करोड़ का सोना जब्त किया गया। ये छापा आयकर विभाग द्वारा मारा गया । विजयभास्कर के सगे सम्बधियों के यहाँ भी आयकर विभाग की टीम छापा मारने गई। स्वास्थ्य मंत्री अपना बचाव करते रहे और पत्रकारों से कहते रहे मेरे पास दस हजार रुपये तक नहीं लेकिन फिर भी मुझे आयकर विभाग वाले परेशान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की समाप्ति की आखिरी तारीख 31 मार्च थी। इस योजना के अंतर्गत कालेधन के खुलासे की सुविधा दी गई थी। अब आयकर विभाग देश भर में कालेधन की पकड़ कर रहा है।
छापा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
छापा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
7 अप्रैल 2017
14 दिसंबर 2015
राजनीतिक रूप से मुझसे मुकाबले में नाकाम मोदी दूसरे हथकंडों पर उतरे - केजरीवाल
दिल्ली के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार पर कई कंपनियां बनाकर सरकार से फायदा उठाने का आरोप
दिल्ली के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार को लेकर सीबीआई ने दिल्ली सचिवालय और उनके घर पर छापा मारा। मुख्यमंत्री केज़रीवाल ने ट्विटर पर मोदी सरकार के इन हथकंडों की निंदा की। बताया जाता है कि सीबीआई ने दिल्ली डायलॉग के पूर्व सचिव आशीष कुमार द्वारा , राजेंद्र कुमार के खिलाफ की गई शिकायत पर छापा मारा।दिल्ली के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार कई कंपनियां बनाकर सरकार से फायदा उठाने का आरोप है।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऑफिस को सील नहीं किया गया है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)

