जनपद में पेयजल तथा जल भराव की समस्याओं शीघ्र सुधार होगा - दयाल
 |
| आगरा के नए जिलाधिकारी गौरव दयाल |
आगरा।गौरव दयाल ने ताजनगरी आगरा में नए जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया। कलेक्ट्रेट भ्रमण के पश्चात मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर सुनिश्चित कराया जायेगा और शासन की जन कल्याणकारी तथा विकास परक योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक धरातल पर अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा। जनपद में पेयजल तथा जल भराव की समस्याओं में सुधार के लिए आंशिक रूप से खराब पाइप्ड पेयजल योजनाओं में सुधार लाकर संचालित कराया जायेगा। जल भराव की समस्या में सुधार के लिए नगर निगम से समन्वय स्थापित कर ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ कराया जायेगा।