एंटी रैंगिंग मोबाइल एप लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
एंटी रैंगिंग मोबाइल एप लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

30 मई 2017

एंटी रैंगिंग मोबाइल एप आया इंटरनेट पर

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री  प्रकाश जावडेकर ने  नई दिल्ली में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग   द्वारा निर्मित एक 'एंटी रैंगिंग मोबाइल एप' की शुरूआत की। इस अवसर पर जावड़ेकर ने कहा इस मोबाइल एप्लिकेशन से छात्रों को रैगिंग की समस्या से निपटने में मदद मिलेगी।

उन्होंने  ने कहा कि इससे पहले रैगिंग की शिकायत दर्ज कराने के लिए वेबसाइट का सहारा लेना पड़ता था और हमारे रिकॉर्ड से पता चलता है कि समय पर की गई कार्रवाई से ऐसे मामलों में कमी आई थी, लेकिन अभी भी इस तरह की समस्याओं का पूरी तरह से सफाया करने की जरूरत है।