इटावा में सपा के दो भाग हो गए हैं। लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
इटावा में सपा के दो भाग हो गए हैं। लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

5 फ़रवरी 2017

अपने ही घर इटावा में दो फाड़ हुए समाजवादी पार्टी के

एक तरफ अखिलेश यादव चुनाव में अपनी पार्टी के टेम्पो हाई करने में लगे हैं।बताया जाता है वहीं दूसरी ओर उनके गढ़ इटावा में सपा के दो भाग हो गए हैं। वहां से पार्टी के वर्तमान  एम एल ए रघुराज सिंह का अखिलेश यादव द्वारा  टिकट काट दिए जाने से उनके समर्थक काफी नाराज हैं। उनके समथकों ने मुलायम सिंह के समर्थन में नारे लगाते हुए कहा  जो बेटा अपने बाप का नहीं हुआ वह पार्टी का क्या होगा। पार्टी कार्यकर्ताओं  ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी अखिलेश के पिता  मुलायम सिंह ने बनाई थी जिसे अखिलेश ने जबरन अपने कब्ज़े में करली  है, इतना ही नहीं सिटिंग विधायक का उन्होंने टिकट भी नहीं  दिया। यहाँ बता दें सपा के सिटिंग विधायक रघुराज सिंह का टिकट कट जाने से नाराज लोगों ने लोकदल के प्रत्याशी को अपना समर्थन घोषित किया  है। साथ ही अखिलेश के चाचा  शिवपाल यादव का भी इस संगठन को आशीर्वाद है।