देशभर के गांवों में शौचालयों के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय 30 मई 2017 से ‘दरवाज़ा बन्द’ नामक एक नए अभियान की शुरुआत करेगा।
मुंबई में कल आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान इस अभियान की शुरुआत की जाएगी, जिसमें सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री अमिताभ बच्चन अभियान का नेतृत्व करेंगे। केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़नवीस, केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता के सचिव श्री परमेश्वरन अय्यर और अन्य गणमान्य लोगों के इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान में योगदान देने वाले विभिन्न राज्यों के चैंपियनों को सम्मानित भी किया जाएगा।
