अनुपम खेर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अनुपम खेर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

13 मार्च 2016

प्रधानमंत्री का चमचा कहलाना ज्यादा पसंद - अनुपम खेर

अभिनेता अनुपम खेर ने विचार वक्त करते हुए कहा कि लोग मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चमचा कहते हैं इस पर मुझे कोई एतराज़ नहीं है। खेर ने कहा मैं किसी और दूसरे की बाल्टी पुकारे जाने की जगह प्रधानमंत्री का चमचा कहलाना ज्यादा पसंद है। नरेंद्र मोदी के  दिन रात के परिश्रम से विश्व भर में भारत की छवि निखरी है। पहले  स्कूलों में लाल बहादुर शास्त्री के लिए नारे लगाये जाते  थे तो अब  नरेंद्र  मोदी  के क्यों नहीं। 

2 फ़रवरी 2016

पाकिस्तान ने वीसा इंकार किया अनुपम खेर को

( अनुपम खेर )
अभिनेता अनुपम खेर को कराची में होने वाले लिटरेचर फेस्टिवल में  भाग लेने के लिए दिल्ली स्थित   पाकिस्तान हाईकमीशन  ने वीसा नामंज़ूर कर दिया। कराची साहित्य महोत्सव में भारत की और से कुल १८ लोग जाने वाले थे। किन्तु अनुपम खेर  को वीसा न  अब सिर्फ १७ लोग ही वहां जायेंगे।  वीजा नहीं मिलने पर अनुपम ने निराशा वयक्त की। साहित्य महोत्सव में उनका नाम खासतौर से प्रचार में था। 

30 जनवरी 2016

खेर और थरूर के बीच धार्मिक पहचान को लेकर ट्वीटर पर टकराव

अनुपम खेर
एक न्यूज़ चैनल पर  अनुपम खेर ने कहा था कि मुझे  अपनी धार्मिक पहचान बताने में डर लगता है। इस न्यूज़ चैनल पर अनुपम खेर के बयान पर प्रकिर्या करते हुए शशि थरूर ने अपने ट्वीट  में लिखा  , "कम ऑन अनुपम, मैं हमेशा गर्व से कहता हूं कि मैं हिंदू हूं, सिर्फ संघ टाइप का हिंदू नहीं हूं।" जबाब में अनुपम खेर ने अपने  ट्वीट में लिखा , '‘कम ऑन शशि, मैंने नहीं सोचा था कि तुम मेरे बयान का गलत मतलब निकालोगे और कांग्रेसी चमचे की तरह बर्ताव करोगे।"

7 नवंबर 2015

हमारे देश को असहिष्णु कहने का किसी को भी हक नहीं- अनुपम खेर

नई दिल्ली। सरकार द्वारा दिए  अवॉर्ड लौटाने का सिलसिला कुछ समय से जोरों पर है। अवार्ड लौटने वालों का   कहना है कि देश में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के पिछले एक वर्ष के दौरान असहिष्णुता बढ़ी है.
इसके विरोध में  देश के कई कलाकार  अनुपम खेर के नेतृत्व मार्च कर रहे हैं।  मशहूर लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने  कहा कि सरकार पर असहनशीलता के आरोप गलत हैं.सरकार के समर्थन में कलाकार नुक्कड़ नाटक, भजन, गीत संगीत के जरिए दिन भर उन लोगों का विरोध करेंगे जिन्होंने  अवॉर्ड लौटाएं हैं.
बॉलीवुड एक्टर खैर ने कहा, "हर देश में कुछ समस्याएं होती हैं, लेकिन किसी को भी हमारे देश को असहिष्णु कहने का हक नहीं है."