12 नवंबर 2026

आगरा के दलित महासम्मेलन से सपा के ‘पीडीए’ को मजबूती की आस

 --दलितो की राजधानी के सियासी आयोजन के संसद सुमन हैं मेजवान 

सम्मेलन के प्रचार को निकाली गयी साइकिल रेली,सुमनजी  और
पूर्व विधायक रंजीत सुमन ने रेली को किया रवाना।

आगरा में राजनैतिक माहौल पूरी तरह से गर्माया हुआ है,2027 के विधान सभा चुनाव को दृष्टिगत समाजवादी पार्टी अपने परंपरागत जनाधार को व्यापक बनाने और पी डी ए की मजबूती के लिये ‘दलित’ मतदाताओं को साथ लाये जाने के लिये प्रयास रत है।इसके लिये पार्टी के द्वारा 15नवम्बर को यहां दलित महा सम्मेलन किया जा रहा है।

--गैर सपाई पार्टियां पशोपेश में

इस कार्यक्रम को सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अपने लिये तो बडी चुनौती माना लेकिन चन्द्र शेखर आजाद के नेतृत्व वाली आजाद समाज पार्टी,सुश्री मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) आदि राजनैतिक दलों के लिये भी मुश्किलें बाने वाला

माना जा रहा है।जो गैर भाजपाई दल मुस्लिम -दलित समीकरण को अपने माफिक करने की कोशिक में लगे हुए हैं उन्हे अब सम्मेलन के कारण नये सिरे से सोचना पड रहा है।

 विधानसभा चुनावों के लिए असदुद्दीन ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ मिलकर 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' नाम से नया गठबंधन बनाया है। लेकिन मौजूदा बने हुए हालातों में तीसरे मोर्च की इस कोशिश को मुख्य प्रतिद्वन्दी सपा और भाजपा ज्यादा महत्व नहीं दे रहे।कांग्रेस कभी राज्य की राजनीति में बडा और असरदार दल हुआ करता था कितु वर्तमान में इंडिया (I.N.D.I.A.) गठबंधन के घटक दल के रूप में सपा के सहयोगी की भूमिका में है। पूर्व केन्दीय मंत्री रामजी लाल सुमन की हमेशा एक सक्रिय राजनीतिज्ञ के रूप में पहचान रही है,इस समय वह आगरा में आयोजित दलित महासम्मेलन को लेकर एक बार पुन: वह सुर्खियों में हैं।

समाजवादी पार्टी (सपा) आगामी 15 नवंबर 2026 के द्वारा आगरा के गर्वमेंट कॉलेज ग्राऊंड (जीआईसी /GIC)  यह महासम्मेलन आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर दलित समुदाय को संबोधित करेंगे। सम्मेलन पूर्वाह्न11 बजे से शुरू होगा और अपराह्न तक चलेगा।सम्मेलन की जबरदस्त तैयारी है,पूरा क्षेत्र होर्डिंगों और पोस्टरों से पटचुका है।

राज्यसभा सांसद सुमन सपा के राष्ट्रीय महासचिव को पार्टी की ओर से औपचारिक रूप से दलित महासम्मेलन के मुख्य संयोजक की जिम्मेदारी जिम्मेदारी दी गई है। वह अब तक  पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों और गांवों का दौरा कर लोगों को आयोजन में भागीदारी के लिये आमंत्रित कर रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 30 जिले उनके संपर्क अभियान में मुख्य रूप से शामिल हैं।

--शोषितों की सशक्त आबाज’सुमन’

श्री सुमन पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति के पुराने अनुभवी है,राजनीतिज्ञ के रूप में उन्हें कई ऐसे आंदोलन करने का अवसर मिला जिनके दूरगामी परिणाम हुए।समाजवादी नेता के तौर पर उनकी पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चन्द्रशेखर की भारत यात्रा (कन्या कुमारी से दिल्ली-राजघाट) के शमशाबाद (आगरा) से लेकर कोसी कला(मथुरा) तक के भाग में उनकी मुख्य भूमिका रही थी,इसी में पहली बार आगरा की पेयजल समस्या को लेकर सम्मेलन हुआ था और मथुरा में यात्रा पडाव के दौरान यमुना नदी में रहने वाली पानी की कमी और जल प्रदूषण का मुद्दा प्रखरता के साथ उठाया गया था।श्री सुमन ने दलित उत्पीडन के तमाम आंदोलनों में अगुवाई की है,जिनमें देहुली ,साढूपुर(मैनपुरी) बाद(मथुरा जनपद),कुम्हेर व भरतपुर बर्ल्ड सेंचुरी के लिये अधापुर गांव में पुलिस का पशुपालकों पर  गोली चालन कांड (इस घटना  में 7 पशुपालक मारे गये थे और बडी संख्या में घायल हुए) ,जातिय हिंसा से जुडा कुम्हेर कांड,1992 में घटी इस घटना में 16 दलितों की मौत हो गयी थी आदि तमाम घटनाक्रमों में वे सीमित उल्लेख हैं,जिनकी गूंज लखनऊ,जयपुर और दिल्ली तक रही।अपने समय के कद्दावर नेता सैय्यद शहबुद्दीन ,बिहार के मुख्यमंत्री स्व.कपूरी ठाकुर उनकी दलित और अकलियत से जुडी गतविधियों में सक्रिय सहयोगी रहे थे।

सम्मेलन के मंच को समाजवादी पार्टी के नेताओं के अलावा दलित वर्ग के समक्ष बनती रही स्थितियों की जानकारी रखने वाले कई प्रबुद्ध वैचारिक चिंतक भी संबोधित करेंगे।करेंगे। कोशिश हे कि  सपा के प्रतिपादित PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिल सके।

राजनीति विश्लेषक आगरा को दलित राजनीति का एक प्रमुख केंद्र मानते है।यहां से उठने वाली आवाज और फेसलों का दूरगामी असर होता है। इस सम्मेलन के जरिए भी सपा को यही उम्मीद है। पार्टी का लक्ष्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने प्रमुख प्रतिद्वन्दी राजनैतिक दल भाजपा के प्रभाव वाली सीटों पर अपना जनाधार बढ़ाने और दलित वोट बैंक को साधने पर है।

--उ प्र में दिलत

उल्लेखनिय है कि जनगणना के प्रचलित आंकड़ों के अनुसार राज्य में दलितों की कुल आबादी लगभग 4.14 करोड़ है, जो 66 उप-जातियों में बंटी हुई है। की दलित आबादी में जाटव समुदाय की हिस्सेदारी सबसे अधिक लगभग 54.2% है। जबकि शेष दलित आबादी में पासी (15.8%), धोबी (5.9%), कोरी (5.5%), वाल्मीकि (3.2%) और खटीक (2.2%) सहित अन्य 60 उप-जातियां शामिल हैं।

2011 की आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आगरा जिले में दलित (अनुसूचित जाति / SC) आबादी 9,91,325 है, जो जिले की कुल जनसंख्या (44,18,797) का लगभग 22.43% है।लेकिन अब यह कही अधिक हो चुकी है। बड़ी दलित जनसंख्या और ऐतिहासिक आंदोलनों के कारण आगरा को अक्सर उत्तर भारत की "दलितों की राजधानी" भी कहा जाता है।