-- सामाजिक तौर पर असुरक्षितों का अखिलेश पर भरपूर विश्वास:सुमन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और
सम्मेलन के मुख्य संयोजक सुमन जी
उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित मतदाताओं को लेकर चल रही सरगर्मियों
में बडा बदलाव आना प्राय तय है,रविवार 15 नवम्बर को समाजवादी पार्टी के
द्वारा आयोजित दलित महासम्मेलन का व्यापक असर होना सुनिश्चित
है।प्रदेश में दलित वर्ग की रहनुमाई के लिये राजनैतिक दलों के बीच कडी प्रतिस्पर्धा
रही है किंतु मौजूदा दौर में अब तक दलित वर्ग
के लिये समाजवादी पार्टी (सपा)बडा आकर्षण बन गयी है।कोई आश्चर्य नहीं होगा अगर पार्टी
के प्रत्याशियों को 2027 के चुनाव पडने वाले वोटों में दलित वर्ग के मतदाताओं की भी
बडी भागीदारी हो। सपा के पक्ष में मुस्लिम,पिछडा वर्ग के साथ अब दलित वोट भी शामिल
माने जा रहे हैं,जबकि अन्य दलो के द्वारा अपने
प्रयास मुख्य रूप से दलित और मुस्लिम वर्ग के मतदाताओं को ही अपने पक्ष में करने तक
सीमित रहे हैं।
-- 2024 को फिर से दोहराने का मंसूबा
दरअसल सपा को 2024 के लोकसभा चुनावों में अपने 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले से मिली सफलता मिल चुकी है,माना जा रहा है कि दलित महासम्मेलन इसे और मजबूती प्रदान करेगा।सपा के राष्ट्रीय महामंत्री रामजी लाल सुमन सम्मेलन के मुख्य संयोजक रामजी लाल सुमन का कहना है कि दलित समाज को सपा से जोडना उनका मुख्य मकसद है।कार्यक्रम की तैयारी क सिलसिले में वह तीस जनपपदों का दौरा
कर चुके है।वह जहां पहुंचे समाज के लोगों से सीधा सवाद किया और विश्वास दिलवाया कि भजपा को सत्ता से बाहर करने की ताकत सपा ही है,इस लिये दलितों का एक एक वोट बदलाव के लिये महत्वपूर्ण है।--सपा से दलितों के रिश्ते हुए विश्वसनिय
सुमन का मानना है कि प्रदेश में दलित समाज अपने को राजनैतिक व सामाजिक तौर पर असुरक्षित समझता है और एकमात्र विकल्प के
रूप में श्री अखिलेश यादव को सर्वाधिक उपयुक्त मानता है।
श्री सुमन ने इस सम्मेलन के लिए आगरा को चुनने के पीछे का कारण
स्पष्ट करते हुए बताया था कि आगरा दलित चेतना का एक महत्वपूर्ण केंद्र है।
उन्होंने याद दिलाया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने अपने जीवन के अंतिम समय में आगरा
का दौरा किया था, इसलिए इसे दलित राजनीति की राजधानी भी कहा जाता है।