2 नवंबर 2026

नागरी प्रचारिणी सभा आगरा के सभागार ‘मानस भवन’ का हो रहा है ‘कायाकल्प’

--समाज सेवी पूरन डाबर ने सभा के सभापती डा खुशीराम शर्मा ने की चर्चा                                                                   नागरी प्रचारिणी सभा आगरा जनपद की सबसे पुरानी साहित्यिक संस्था है,इसकी मूल भूत अवस्थापनाओं की सुधृढता व गतविधियों को बढावा दिये जाने के लिये कार्य करवाया जाना साहित्य सर्जकों की भावना के अनुरूप है।यह कहना है प्रख्यात उद्यमी एवं फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद (Development Council for Footwear and Leather Industry - DCFLI)  के चेयरमैन पूरन डावर का।                                                                                 

प्रख्यात समाज सेवी एवं  DCFLI   के चेयरमैन पूरन डावर 
आर्कीटैक्ट 
तरुण परिहार एवं जर्नलिस्ट राजीव सक्सेना ।

श्री डावर जो कि सभा के लाइब्रेरी हॉल में औपचारिक चर्चा कर रहे थे,ने कहा कि सभा परिसर में स्थित मानस भवन में आवश्यक सुध्रीकरण व विकास कार्य करवाये जाने आवश्यक हो गये थे,इस भवन को बनाये हुए पचास साल से अधिक हो गये थे,खुशी हे कि सभा ने निर्माण सहित सुधृढीकरण करवाये जाने का अवसर अवसर उन्हे दिया। श्री डावर ने चल रहे कार्यों की गुणवत्ता और कार्य प्रति का औपचारिक निरीक्षण किया तथा उम्मीद जतायी कि नवम्बर में यह कार्य पूरा हो जायेगा।

उल्लेखनिय है कि श्री डावर की सभा के पदाधिकारियों से कार्ययोजना के संबध में बैठकें हुई थीं।सभा के अध्यक्ष डा खुशीराम शर्मा ने कहा कि चल रहे कार्यों के बाद मानस भवन इसमें होने वाले कार्यक्रमो के अधिक अनुकूल हो जायेगा।इससे साहित्यिक गतविधियों का आयोजन करना सहज हो जायेगा।सभा की उपाध्यक्ष सुश्री  डा कमलेश नागर ने कहा कि मानस भवन साहित्यिक गतविधियों के अलावा सामाजिक आयोजनों के भी उपयोग में आता है।यह सभा की गतविधियों का अंतरिम भाग है।उपाध्यक्ष डा विनोद महेश्वरी ने कहा कि सभा की गतशीलता बढाने के लिये मानस भवन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।कार्यकारिणी सदस्य सुनील दुबे ने कहा कि जब भवन बना था तब तो इसकी उपयोगिता थी ही किंतु अब यह कही अधिक हो गयी है। 
नागरी प्रचारिणी सभा के सभापति डा खुशीराम शर्मा मंत्री चन्द्र शेखर शर्मा, 
उपाध्यक्ष विनोद महेश्वरी एवं सुनील दुबे ।

सभा के मंत्री डा चन्द्रशेखर ने कहा कि श्री पूरन डाबर नागरी प्रचारिणी सभा से अपने छात्र जीवन से परिचित हैं,सभा से रहे इसी जुडाव के कारण करवाये जासकने वाले कार्यों में से अधिकांश उन्हों ने द्वारा सहज स्वीकार्य कर लिये । सभा की कार्यकारिणी सदस्य सुनील दुबे एवं राजीव सक्सेना ने भी मानस भवन सुध्रढीकरण कार्य कोसामायिक जरूरत बताया।इस अवर पर आर्कीटैक्ट तरुण परिहार एवं उनके सहयोगी अमन परिहार भी उपस्थित थे।                              मानस भवन का शिलान्यास 1976 में 9अप्रैल को ततकालीन स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती राजेन्द्र कुमारी बाजपेयी के द्वारा किया गया था,था,भवन में नागरी प्रचारिणी स्थापना दिवास ,साहिल्य व संस्कृति से जुडे कार्यक्रमों के अतरिक्त विभिन्न सामाजिक सम्मेलन होते रहे हैं।

उलल्ेखनीय हे कि मानस भवन का शिलान्यास 1976 में 9अप्रैल को ततकालीन स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती राजेन्द्र कुमारी बाजपेयी के द्वारा किया गया था,था,भवन में नागरी प्रचारिणी स्थापना दिवास ,साहिल्य व संस्कृति से जुडे कार्यक्रमों के अतरिक्त विभिन्न सामाजिक सम्मेलन होते रहे हैं।