वीरास्वामी लंदन का सबसे पुराना भारतीय रेस्टोरेंट है। 1926 में स्थापित यह भारतीय रेस्टोरेंट नेहरू, इंद्रा गाँधी तथा चार्ली चैपलिन आदि जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों की मेज़बानी कर चुका है। इसकी स्थापना भारत के पहले गवर्नर जनरल, जनरल विलियम पामर के परपोते एडवर्ड पामर द्वारा की गई थी। शुरुआत में पामर ने 'निज़ाम' ब्रांड नाम से अचार, पेस्ट और चटनी बेचने की शुरुआत की और अंततः रीजेंट स्ट्रीट पर भारतीय रेस्टोरेंट वीरास्वामी खोलने में सफलता पाई। जो भारतीय व्यंजनों के शौकीनों के लिए एक स्वर्ग बन गया।
यह रेस्टोरेंट राजनीतिक नेताओं, राजघरानों और मशहूर हस्तियों सहित प्रतिष्ठित अतिथियों की सूची के साथ लंदनवासियों और आगंतुकों के दिलों में एक विशेष स्थान रखता है। 1980 के दशक में, एमडब्ल्यू ईट की नमिता पंजाबी, कैमेलिया पंजाबी और रंजीत मथरानी के स्वामित्व में वीरास्वामी का कायाकल्प हुआ। मेनू और सजावट को आधुनिक तत्वों के साथ शास्त्रीय प्रभावों को मिलाकर नया रूप दिया गया। यह प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट भारतीय सांस्कृतिक प्रतीक और खाने के प्रेमियों के लिए एक दर्शनीय स्थल माना जाता है।