18 मई 2023

यमुना की पवित्रता के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है दिल्ली सरकार

 

दिल्ली में यमुना  नदी के कायाकल्प के लिए  एक  'आई लव यमुना कैंपेन' की शुरुआत की गई है। इसके  तहत लोगों को यमुना की सफाई गतिविधियों में भाग लेने और इसके किनारों पर हरियाली बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार नागरिकों को प्रोत्साहित करेगी। 

दिल्ली के पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय ने एक बयान में कहा, दिल्ली के विभिन्न स्कूलों के इको क्लबों के लगभग 1,500 छात्रों और शिक्षकों ने पहल में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया। 'आई लव यमुना कैंपेन' का उद्देश्य बच्चों को यमुना नदी के महत्व और दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे के बारे में शिक्षित करना भी है।

उन्होंने कहा यमुना नदी  शहर के भीतर एक विशाल पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखती है। दिल्ली की अधिकांश पानी की ज़रूरतें यमुना नदी से पूरी होती हैं, जो इसे आर्थिक और पारिस्थितिक दोनों उद्देश्यों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन बनाती है। श्री राय ने कहा हालांकि, रसायनों, प्लास्टिक और अन्य गैर-बायोडिग्रेडेबल प्रदूषकों के अत्यधिक निर्वहन के कारण नदी का पारिस्थितिक संतुलन समय के साथ बाधित हो गया है फिर भी,  दिल्ली  सरकार इस यमुना  की पवित्रता को बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है।