27 जनवरी 2023

पहला पनीर नान परोसा था बंबई के गुप्ता परिवार के अन्नपूर्णा रेस्तरां ने पेरिस में

 

नान खाना , यह एक प्राचीन भारतीय परंपरा है, सिवाय इसके कि भारत में इसे पनीर से स्टफ नहीं किया जाता है । किन्तु यूरोप के सभी भारतीय रेस्तरां में पनीर नान सबसे अधिक लोकप्रिय परोसी जाने वाली ब्रेड है। पनीर नान को पहली बार अन्नपूर्णा रेस्तरां में परोसा गया था, जिसे आज भी एक भारतीय द्वारा स्थापित पेरिस में पहला भारतीय रेस्तरां माना जाता है।अन्नपूर्णा रेस्तरां ने नान को पनीर की लेयर से स्टफ करके पहली बार 1967 में इस रूप में परोसा गया था। पनीर नान का दावा पिछली शताब्दी से फ्रांस में बसे एक भारतीय परिवार द्वारा किया जाता है। मूल रूप से बंबई के रहने वाले गुप्ता परिवार ने 1960 के दशक के अंत में पेरिस में पनीर नान में विशेषज्ञता वाला अपना पहला भारतीय रेस्तरां खोला। हांलांकि भारत में पनीर नान इतना प्रचलित नहीं है , किन्तु फ्रांस में पनीर नान उपभोक्ता के अचेतन में भारतीय पाक कला का एक बुनियादी घटक बन गया है। सादा नान भी यूरोप के देशों में बहुत लोकप्रिय है। इसे सादा या मक्खन से चुपड़कर परोसा जाता है। बहुत से लोग इसे अदरक और हल्दी के साथ भी पसंद करते हैं।