21 अक्तूबर 2022

सदियों पुरानी वर्जनाओं को तोड़ते हुए वृंदावन की विधवाओं ने मनाई दिवाली

 

मथुरा के आश्रमों में रहने वाली बड़ी संख्या में विधवाएं ने सदियों पुरानी वर्जनाओं को तोड़ते हुए शुक्रवार को पवित्र शहर वृंदावन में यमुना नदी के तट पर  दीपावली मनाई। बताया जाता है सदियों पुराने हिंदू समाज में विधवाओं को किसी भी शुभ कार्यों और अनुष्ठानों में भाग लेने की अनुमति नहीं थी। किन्तु अब मथुरा में रह रही  विधवाओं ने सदियों पुरानी इस परंपरा को  तोड़ने में सफलता पाई। इस उत्सव के दौरान मथुरा के  आश्रय गृहों में रहने वाली लगभग सौ विधवाएं ने  ऐतिहासिक केसी घाट  रंग-बिरंगे दीये जलाकर हर्षोल्लास के साथ प्रकाश पर्व मनाया। इस दिवाली उत्सव का आयोजन सुलभ इंटरनेशनल  संस्था की पहल से किया गया था। बताया जाता है कि मथुरा में  पश्चिम बंगाल की  विधिवाओं की संख्या बहुत अधिक है।  ये विधिवा महिलाएं  दशकों से वृंदावन में रह रही हैं और जब तक सामाजिक संगठन सुलभ इंटरनेशनल ने की  मदद से ही उन्हें अनुष्ठानों में भाग लेने की अनुमति मिल सकी है ।