1 सितंबर 2022

आगरा के वरिष्‍ठ आयकर अधिवक्‍ता सत्य प्रकाश फरसैया का निधन

 -- नेशनल चैम्‍बर अध्‍यक्ष भी रहे थे फरसैया 

श्री सत्य प्रकाश फरसैया एड
(पूर्व अध्‍यक्ष नेशनल वैम्‍बर ,आगरा .)
आगरा: नेशनल चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश फरसैया का 1सितम्‍बर 2022 को निधन हो गया।  उनकी इच्छानुसार आगरा के एस. एन. मेडीकल कालेज को उनके परिजनों ने उनकी पत्नी की ही भाँति उनका भी देहदान किया। श्री फरसैया का जन्म सिरसागंज में हुआ था। आगरा कॉलेज से उच्च षिक्षा के बाद उन्होंने आगरा को अपना स्थाई निवास बना लिया और धीरे-धीरे आयकर एवं बिक्रीकर के वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई। लगभग 40 वर्ष पूर्व उन्होंने नेशनल चैम्बर की सदस्यता ग्रहण की और अनेकों वर्षों तक आयकर प्रकोष्ठ के चेयरमैन एवं वर्ष 1987 में चैम्बर के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं प्रदान की। आप टैक्सेशन बार एसोसिएशन के भी अध्यक्ष रहे।

चैम्बर की शोक सभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में सर्वश्री शलभ शर्मा चैंबर अध्‍यक्ष , मयंक मित्तल, संजय कुमार गोयल, मनोज कुमार गुप्ता, सतीश चंद गुप्ता, के. के. पालीवाल, शान्ति स्वरूप गोयल, सीताराम अग्रवाल, प्रदीप कुमार वार्श्णेय, अमर मित्तल, अनिल वर्मा, अतुल कुमार गुप्ता, श्रीकिषन गोयल, सुनील सिंघल, विनय मित्तल, चन्दमोहन खण्डेलवाल, राकेष सिंघल,
मनीष बंसल, सुरेन्द्र नाथ गुप्ता, सतीश अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।